Indian premier league: Cricket News & Match Updates
हार्दिक पांड्या ने डीसी मुकाबले से पहले काशवी गौतम को अपना बल्ला उपहार में दिया
काशवी ने 2025 सीजन में गुजरात जायंट्स के साथ डब्ल्यूपीएल में पदार्पण किया और नौ मैच खेले। उन्होंने 11 विकेट लिए और 43 रन भी बनाए। 21 वर्षीय काशवी टूर्नामेंट में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी रहीं। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें 27 अप्रैल से कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) श्रृंखला के लिए पहली बार भारत की टीम में शामिल किया गया है। भारत 27 अप्रैल को पहले मैच में श्रीलंका की महिलाओं से भिड़ेगा।
काशवी की पांड्या से दूसरी मुलाकात रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में हुई। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने काशवी को पहली बार टीम में शामिल किए जाने पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। Read More...