Ipl
'फिट हैं जसप्रीत बुमराह, अगले मैच में खेले सकते हैं'
नई दिल्ली, 25 मार्च - मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में चोटिल हुए भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिट हैं।
बुमराह को दिल्ली की पारी की आखिरी गेंद पर कंधों में दिक्कत हुई थी जिसके कारण वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। इस वजह से उनकी चोट को लेकर चिंता बढ़ी थी। लेकिन, अब पता चला है कि टीम प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा। बुमराह विश्व कप में भारत के लिए बेहद खास खिलाड़ी माने जा रहे हैं।
मुंबई की टीम के करीबी एक सूत्र ने आईएएनएस से बताया कि गेंदबाज के कंधे में अकड़न थी लेकिन टीम होटल पहुंचने तक उनकी स्थिति सामान्य हो गई थी। वह फिट हैं।
सूत्र ने कहा, "वह फिट हैं और उनके कंधों में बस थोड़ा सा खिंचाव आया था जो बहुत गंभीर नहीं था। वह भारतीय टीम एवं मुंबई इंडियंस, दोनों का अभिन्न हिस्सा हैं और विश्व कप नजदीक होने के कारण प्रबंधन ने एहतियातन उन्हें रविवार को बल्लेबाजी करने के लिए नहीं भेजा।"
विराट कोहली और टीम प्रबंधन भी बुमराह की चोट से चिंतित थे। भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फारहर्ट ने बुमराह का हालचाल जानने के लिए सोमवार सुबह मुंबई के फिजियो नितिन पटेल से संपर्क किया।
सूत्र ने कहा, "हर कोई चिंतित था और पैट्रिक ने सोमवार सुबह नितिन से बात की ताकि बुमराह की स्थिति का पता लगाया जा सके और यह तय किया जा सके कि भविष्य में क्या कदम उठाना है क्योंकि बुमराह मई में होने वाले विश्व कप में भाग लेने वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है और बुमराह के अगले मैच में मैदान पर उतरने की संभावना है।"
आईएएनएस
Related Cricket News on Ipl
-
IPL 2019, राजस्थान बनाम पंजाब: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस पहले फील्डिंग करने का फैसला, देखें प्लेइंग XI
25 मार्च। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर ...
-
IPL 2019: विजयी आगाज के बाद भिड़ेगे दिल्ली कैपिटल्स औऱ चेन्नई सुपर किंग्स,देखें दोनों टीम
नई दिल्ली, 25 मार्च (CRICKETNMORE)| नए नाम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स, लीग के अपने दूसरे मुकाबले में ...
-
DD vs CSK: दिल्ली से टक्कर से पहले ऋषभ पंत को लेकर CSK के कोच ने दिया ऐसा…
नई दिल्ली, 25 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मुकाबले में उनकी टीम केवल एक ...
-
RECORD: ऋषभ पंत ने तूफानी अर्धशतक से रचा इतिहास,तोड़ा एमएस धोनी का 7 साल पुराना रिकॉर्ड
25 मार्च,(CRICKETNMORE)। ऋषभ पंत की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को टीम 37 रनों से हरा ...
-
रोहित शर्मा बोले, इस कारण दिल्ली से अपना पहला मुकाबला हार गई मुंबई इंडियंस
25 मार्च (CRICKETNMORE)| विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 78) के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच ...
-
IPL 2019: अपने घर में किंग्स XI पंजाब से भिड़ेगे राजस्थान रॉयल्स,देखें पूरी टीम
जयपुर, 25 मार्च (CRICKETNMORE)| स्टीवन स्मिथ की वापसी से उत्साहित राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में सोमवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब का ...
-
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हराया, ऋषभ पंत की तूफानी पारी ने जीता दिल
25 मार्च। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 78) के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में ...
-
IPL 2019: आंद्रे रसेल ने खेली तूफानी मैच जीताऊ पारी, केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से…
24 मार्च। विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (19 गेंदों पर नाबाद 49 रन) की मैच जिताऊ तूफानी पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के दूसरे ...
-
IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, देखिए प्लेइंग XI
24 मार्च। तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ...
-
IPL 2019: डेविड वॉर्नर का तूफानी अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 3 विकेट पर 181 .बना ये रिकॉर्ड
कोलकाता, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| डेविड वॉर्नर (85) और जॉनी बेयरस्टो (39) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 118 रन की शतकीय साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ...
-
IPL 2019: कोहली, डी विलियर्स का विकेट लेने पर हरभजन सिंह ने जाहिर की खुशी,कही ये बात
चेन्नई, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जीत के हीरो रहे चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा ...
-
VIDEO युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने शेन वॉटसन को फेंकी खतरनाक बाउंसर, देखने लायक था कोहली का…
24 मार्च। मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में विजयी शुरुआत करते हुए शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई ...
-
TOP 5: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 5 सबसे कम स्कोर, नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को आईपीएल में असफल टीमों में गिना जाता हैं। बड़े-बड़े नाम होने के बावजूद ये टीम कभी उस तरह का दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। ऐसे कई मौका आए जब ...
-
KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका,ये दिगग्ज खिलाड़ी पहले मैच से हो सकता है बाहर
कोलकाता, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन का शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना तय नहीं माना जा रहा है। विलियमसन के अलावा डेविड वॉर्नर... ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42