Ipl 13: Cricket News & Match Updates
CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग के सपोर्ट में उतरे स्कॉट स्टाइरिस, कहा-'वह जिस तरह से कप्तानी करते हैं...'
IPL 2020: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस (Scott Styris) ने अपने पूर्व कप्तान और वर्तमान चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) का बचाव किया है। स्कॉट स्टाइरिस ने स्टीफन फ्लेमिंग को सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताते हुए कहा, 'स्टीफन फ्लेमिंग सबसे अच्छे कप्तान हैं जिनके साथ मैं खेला हूं। स्टीफन फ्लेमिंग जिस तरह से कप्तानी करते थे वह उसी तरह से कोचिंग भी कर रहे हैं।'
इससे पहले सीएसके के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों पर फ्लेमिंग थोड़ा गुस्से में नजर आए थे। फ्लेमिंग के साथी खिलाड़ी स्टाइरिस ने कहा कि हमारा ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि स्टीफन फ्लेमिंग इस साल अपना कूल क्यों खो रहे हैं। उन्होंने प्रक्रियाओं के बारे में बात की है। वह इससे खुश नहीं थे, वे छोटी चीजें हैं जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं भले ही आप जीतें या हारें। Read More...