Ipl 2025 match 67: Cricket News & Match Updates
GT vs CSK: धोनी की टीम ने अंतिम मैच में दिखाई ताकत, डेवाल्ड ब्रेविस और गेंदबाजों ने मिलकर गुजरात को दी 83 रन से करारी शिकस्त
IPL 2025 GT vs CSK Highlights: धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग स्टेज के अपने अंतिम मुकाबले में दमदार खेल दिखाया और गुजरात टाइटंस को 83 रन से करारी शिकस्त दी। पहले डेवाल्ड ब्रेविस और डेवोन कॉनवे के अर्धशतकों ने सीएसके को 230 रन के विशाल स्कोर तक पहुँचाया, फिर नूर अहमद और अंशुल कम्बोज जैसे गेंदबाजों ने गुजरात की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। इस हार के साथ गुजरात की टॉप-2 में जगह पक्की करने की उम्मीदों को झटका लगा।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 67वें लीग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 231 रन का विशाल लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत तेज़ रही, हालांकि टीम को पहला झटका 44 के स्कोर पर मिला जब आयुष म्हात्रे 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कॉनवे और उर्विल पटेल के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। Read More...
Related Cricket News for Ipl 2025 match 67 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago