Ipl 2026 winner
VIDEO: 'क्या करना है अभी', विराट कोहली की पैप्स के साथ बातचीत हुई वायरल
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराज़ी के साथ मज़ेदार बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद, कोहली को एयरपोर्ट पर एक कैज़ुअल सफ़ेद टी-शर्ट पहने हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने बाहर इंतज़ार कर रहे पैपराजी का अभिवादन भी किया।
विराट ने उनकी तरफ देखते हुए हाथ हिलाया और कुछ देर के लिए तस्वीरों के लिए पोज़ भी दिया। हालांकि, इसी बीच कोहली ने उनके साथ मज़ाक-मस्ती करते हुए ये भी पूछ लिया कि आगे उन्हें अब क्या करना है? कोहली की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। उनकी ये अचानक की टिप्पणी और उनका अंदाज़ ऑनलाइन फ़ैंस को तुरंत पसंद आ गया। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Related Cricket News on Ipl 2026 winner
-
VIDEO: विराट कोहली ने दिखाए अपने पंजाबी मूव्स, भुवनेश्वर कुमार के साथ किया 'किकली डांस'
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल 2026 जीतने के बाद खिलाड़ियों के कई जश्न मनाते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं और इसी कड़ी में विराट कोहली का भी एक वीडियो सामने आय़ा है जो सोशल ...
-
VIDEO: RCB की जीत के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, नंगे पैर नजर आया कपल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली आईपीएल 2026 जीतने के बाद एक बार फिर वृंदावन पहुंचे। उन्हें और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को वृंदावन में देखा गया जहां वो आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद ...
Cricket Special Today
-
- 17 Jun 2026 11:29
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago