Ipl 2027 retained players: Cricket News & Match Updates
Advertisement
IPL 2027 Auction से पहले सभी 10 टीमों ने जारी की रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट, देखें किसने किसे किया बाहर
आईपीएल 2027 की मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को होना है और खिलाड़ियों को रिटेन करने की आज यानी मंगलवार (17 नवंबर) को आखिरी तारीख थी। इससे पहले कई बड़े खिलाड़ियों की टीमों के बीच अदला-बदली भी हो चुकी है।
ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गए हैं, जबकि कुलदीप यादव अब लखनऊ की टीम का हिस्सा बन गए हैं। इस ट्रेड के तहत पंत की सैलरी 27 करोड़ रुपये से घटकर 15 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, कुलदीप यादव 13.5 करोड़ रुपये की अपनी पुरानी फीस पर ही लखनऊ से जुड़े। Read More...