आईपीएल 2027 की मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को होना है और खिलाड़ियों को रिटेन करने की आज यानी मंगलवार (17 नवंबर) को आखिरी तारीख थी। इससे पहले कई बड़े खिलाड़ियों की टीमों के बीच अदला-बदली भी हो चुकी है।
ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गए हैं, जबकि कुलदीप यादव अब लखनऊ की टीम का हिस्सा बन गए हैं। इस ट्रेड के तहत पंत की सैलरी 27 करोड़ रुपये से घटकर 15 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, कुलदीप यादव 13.5 करोड़ रुपये की अपनी पुरानी फीस पर ही लखनऊ से जुड़े।
इसके अलावा कुछ दिन पहले ही मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच भी बड़ा ट्रेड हुआ है। हार्दिक पांड्या मुंबई को छोड़कर पंजाब किंग्स में चले गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। पंजाब ने हार्दिक को 18 करोड़ रुपये की फीस पर अपनी टीम में शामिल किया है, जबकि अर्शदीप भी 18 करोड़ रुपये में मुंबई से जुड़े हैं।