Irfan pathan: Cricket News & Match Updates
Irfan Pathan ने South Africa के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए चुनी Team India की प्लेइंग XI, संजू सैमसन को नहीं दी जगह
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs SA 1st T20I) मंगलवार, 09 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपनी पसंदीदा भारतीय इलेवन (India Playing XI) का चुनाव किया है। इस टीम में उन्होंने विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) को जगह नहीं दी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो कटक टी20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने सबसे पहले ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को चुना, वहीं नंबर-3 और नंबर-4 के लिए कॉम्बिनेशन में कैप्टन सूर्यकुमार यादव और बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा को जगह दी। Read More...