Irfan pathan: Cricket News & Match Updates
Irfan Pathan ने पर्थ ODI के लिए चुनी Team India की प्लेइंग XI, रफ्तार के सौदागर को नहीं किया टीम में शामिल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs AUS 1st ODI) रविवार, 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा जिसके लिए पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI) का चुनाव किया है। गौरतलब है कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी टीम में रफ्तार के सौदागर प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को जगह नहीं दी है, जिनके नाम 17 वनडे में 29 विकेट दर्ज हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो पर्थ वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने टीम के ओपनर के तौर पर शुभमन गिल और रोहित शर्मा का चुनाव किया, वहीं नंबर-3 के लिए विराट कोहली, नंबर-4 के लिए श्रेयर अय्यर और नंबर-5 के लिए विकेटकीपर बैटर केएल राहुल को अपनी पसंद बताया। Read More...