Is dua zahra: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'दिल तो एक पर ही आता है', इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का 'Crush' हैं बाबर आज़म
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म दुनिया के अग्रणी क्रिकेटरों में से एक हैं और खास तौर पर पाकिस्तान में तो वो काफी लोकप्रिय हैं। बाबर को उनके देश में 'किंग' कहा जाता है। बाबर को जितना पसंद बच्चे और बुजुर्ग करते हैं उनकी उतनी ही फैन फॉलोइंग महिलाओं में भी है और इस लंबी सूची में पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल दुआ ज़हरा का नाम भी शामिल है।
एआरवाई ज़िंदगी के द नाइट शो विद अयाज़ सामू में अभिनेत्री दुआ ज़हरा से उनके क्रश के बारे में पूछा गया और उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि वो सिर्फ़ और सिर्फ़ बाबर आज़म हैं। अपने क्रश के बारे में बात करने के बाद वो शरमाने लगीं और फिर उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ये पसंद नहीं है कि कोई बाबर आज़म को ट्रोल करे और जब भी कोई उनके बारे में बुरा बोलता है तो उन्हें बहुत दुख होता है। Read More...
Related Cricket News for Is dua zahra - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16