Jacob oram
न्यूज़ीलैंड ने खेला बड़ा दांव, जैकब ओरम को बनाया बॉलिंग कोच
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने पूर्व ऑलराउंडर जैकब ओरम को पुरुष कीवी टीम का नया गेंदबाजी कोच बना दिया है। ओरम पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर गेंदबाजी कोच की भूमिका में कीवी टीम के साथ जुड़े थे और अब वो पिछले साल नवंबर में शेन जुर्गेंसन द्वारा खाली की गई भूमिका को भरेंगे। ओरम का कार्यकाल भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले 7 अक्टूबर को शुरू होगा।
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट की एक विज्ञप्ति में ओरम ने कहा, "मैं फिर से ब्लैक कैप्स के साथ जुड़ने का अवसर पाकर वास्तव में उत्साहित हूं। एक ऐसी टीम के साथ फिर से जुड़ना जो मेरे लिए बहुत मायने रखती है और मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रही है, वास्तव में एक सम्मान की बात है। मुझे हाल ही में जो अवसर मिले हैं, उनसे मुझे इस बात का अंदाजा हुआ है कि ये टीम कहां जा रही है और मैं आने वाले सत्रों में उस काम को जारी रखने के लिए उत्साहित हूं।"
Related Cricket News on Jacob oram
-
एमआई केप टाउन ने एसए20 के पहले सीजन के लिए जैकब ओरम को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया
एमआई केप टाउन ने बुधवार को घोषणा की है कि उन्होंने एसए20 लीग के शुरूआती सीजन से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर जैकब ओरम को टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में अनुबंधित किया है। ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago