VIDEO: Ravindra Jadeja को गेंद छोड़ना पड़ा भारी, Asitha Fernando की बबाल गेंद ने किया क्लीन बोल्ड
IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में रविवार (23 अगस्त) से खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन के खेल में टीम इंडिया 300 रन के स्कोर तक पहुंच चुका है। इस दौरान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी 43 रन की अहम पारी खेली, लेकिन असीथा फर्नांडो (Asitha Fernando) की एक शानदार गेंद ने उनकी पारी का अंत कर दिया।
रविंद्र जडेजा इस मुकाबले में चोटिल हाथ के बावजूद बल्लेबाजी कर रहे थे। रन लेने के दौरान उनके हाथ पर गेंद लगी थी, जिसके बाद वह लगातार दर्द में नजर आए। इसके बावजूद उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और देवदत्त पडिक्कल के साथ उनकी पांचवे विकेट के लिए 74 रन की अहम साझेदारी हुई। लेकिन 85वें ओवर में तेज गेंदबाज असीथा फर्नांडो गेंदबाजी करने आए और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर कमाल कर दिया। Read More...