Jason behrendorff retirement news: Cricket News & Match Updates
चैंपियंस ट्रॉफी के बीच में ऑस्ट्रेलियन प्लेयर ने ली रिटायरमेंट, बोला- 'इस वक्त कोई क्रिकेट...'
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेल रही है लेकिन टूर्नामेंट के बीच में ही एक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। जी हां, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 50 ओवर के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। बेहरेनडॉर्फ ने कहा कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है, लेकिन उन्होंने राज्य क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपनी टीम के लिए लिस्ट ए में 75 विकेट और शेफील्ड शील्ड में 126 विकेट लिए हैं। बेहरेनडॉर्फ ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा, "मैं राज्य क्रिकेट खेलकर अपने बचपन के सपने को पूरा करने में सफल रहा हूं और फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए भी कुछ क्रिकेट खेला हूं। WACA अब काफी समय से मेरा घर रहा है। मैंने अपना पूरा वयस्क जीवन यहीं बिताया है। मैं 19 साल का हो गया था, जब मैं पर्थ आया और अब लगभग 35 साल का हूं, मैंने निश्चित रूप से यहां बहुत अच्छे समय बिताया हैं।" Read More...