Jasprit bumrah viral video: Cricket News & Match Updates
Jasprit Bumrah ने हंसकर छुपा लिया दर्द, फैंस का तो दिल ही तोड़ देगा ये इमोशनल VIDEO
Jasprit Bumrah Emotional Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 24वां मुकाबला बीते गुरुवार, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जहां पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने महज़ 16.3 ओवर में 196 रनों का लक्ष्य हासिल करके मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भी MI के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को कोई विकेट नहीं मिला, जिस वज़ह से वो अपना स्पेल पूरा करने के लिए काफी इमोशनल दिखे।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह का एक 16 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी निराश दिख रहे हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि वो बेहद दुखी होने के बावजूद सिर्फ हंसते रहते हैं और अपना दुख छिपाने की कोशिश करते हैं। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो। Read More...