Javed miandad: Cricket News & Match Updates
'मौत आनी है तो...' विवादित बयान देकर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया भारतीय टीम को एशिया कप खेलने का न्यौता
Javed Miandad Controversial Statement: एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने अपनी टीम को वहां भेजने से मना कर दिया है। ऐसे में अब PCB और BCCI आगामी एशिया कप को लेकर आमने-सामने हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने ऐसा विवादित बयान दिया है जो कि काफी चर्चाओं में है। मियांदाद का कहना है कि भारतीय टीम को सुरक्षा की परवाह किए बगैर पाकिस्तान आना चाहिए, क्योंकि हमारा मानना है कि जिंदगी और मौत अल्लाह के हाथों में है।
जी हां, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने हैरान करने वाला बयान देकर भारतीय टीम को पाकिस्तान में क्रिकेट खेलना का न्यौता दिया है। मियांदाद ने एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा, 'सुरक्षा भूल जाइए। हमारा मानना है कि अगर मौत आनी है तो आनी है। जिंदगी और मौत तो अल्लाह के हाथ में है। अगर वे हमें आज बुलाते हैं, हम आज जाएंगे लेकिन उन्हें भी आना चाहिए। बात ये है कि पिछली बार हम गए थे, लेकिन वो यहां नहीं आए। अब उनकी बारी है।' Read More...