Joburg super kings
SA20 2023: एडेन मार्करम के तूफानी शतक में उड़े सुपर किंग्स,फाइनल में कैपिटल्स से होगी सनराइजर्स की टक्कर
एडेन मार्करम (Aiden Markram) के तूफानी शतक के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्स कैप (Sunrisers Eastern Cape) ने गुरुवार (9 फरवरी) को खेले गए SA20 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स (Joburg Super Kings ) को 14 रन से हरा दिया। अब सनराइजर्स की टीम शनिवार (11 फरवरी) को फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम भिड़ेगी। 213 रन के विशाल स्कोर के जवाब में सुपर किंग्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सकी।
रीजा हेंड्रिक्स की पारी गई बेकार