Jonathan trott crying video: Cricket News & Match Updates
VIDEO: रुआंसी आंखें और नहीं निकल रहे थे मुंह से शब्द, प्रेस कॉन्फ्रेंस में टूट गए जोनाथन ट्रॉट
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान ने जीत के साथ अपने हेड कोच जोनाथन ट्रॉट को विदाई दी। अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान ट्रॉट ने अफगानिस्तानी टीम को अर्श से फर्श तक पहुंचाने का काम किया। उनके हेड कोच रहते हुए अफगानिस्तान ने कई बड़ी टीमों को भी मात दी और उनके अंडर ही अफगानिस्तान की टीम 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक भी पहुंची थी। ऐसे में जब वो अपनी टीम का साथ छोड़कर जाने लगे तो ऐसे में इमोशनल होना तो लाज़मी ही था।
कनाडा के खिलाफ मैच में जीत के बाद जोनाथन ट्रॉट ने टीम के साथ अपने समय को याद किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में तो वो इतने इमोशनल हो गए कि रो पड़े। बातचीत के दौरान अपनी भूमिका पर एक सवाल का जवाब देते हुए, ट्रॉट रो पड़े और उनके गले से शब्द तक नहीं निकल रहे थे और उनकी आंखों में आंसू थे। हालांकि, ट्रॉट ने इस इमोशनल पल के दौरान खुद को संभाला और आगे बात की। Read More...
Related Cricket News for Jonathan trott crying video - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16