टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान ने जीत के साथ अपने हेड कोच जोनाथन ट्रॉट को विदाई दी। अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान ट्रॉट ने अफगानिस्तानी टीम को अर्श से फर्श तक पहुंचाने का काम किया। उनके हेड कोच रहते हुए अफगानिस्तान ने कई बड़ी टीमों को भी मात दी और उनके अंडर ही अफगानिस्तान की टीम 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक भी पहुंची थी। ऐसे में जब वो अपनी टीम का साथ छोड़कर जाने लगे तो ऐसे में इमोशनल होना तो लाज़मी ही था।
कनाडा के खिलाफ मैच में जीत के बाद जोनाथन ट्रॉट ने टीम के साथ अपने समय को याद किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में तो वो इतने इमोशनल हो गए कि रो पड़े। बातचीत के दौरान अपनी भूमिका पर एक सवाल का जवाब देते हुए, ट्रॉट रो पड़े और उनके गले से शब्द तक नहीं निकल रहे थे और उनकी आंखों में आंसू थे। हालांकि, ट्रॉट ने इस इमोशनल पल के दौरान खुद को संभाला और आगे बात की।
उन्होंने कहा, "ठीक है, मैं बस सोचता हूं और मैं यहां बैठकर आपको अपनी आंखों से देखी हुई बहुत सी कहानियां सुना सकता हूं लेकिन टैलेंट के मामले में, हां मैंने कहा था कि मैं परेशान नहीं होना चाहता। मुझे बस अपनी पहली ट्रिप याद है जब हम आयरलैंड में थे और मैंने ऐसी चीजें देखीं जिनसे मुझे एहसास हुआ कि ये लड़के कितने टैलेंटेड और फोकस्ड हैं। अगर आप बस हमें माइंडसेट, प्रोफेशनलिज़्म और उन ऊंचे स्टैंडर्ड्स में थोड़ा सा स्ट्रक्चर जोड़ने के लिए कहते हैं, जिनका हम खुद पालन करते हैं, न कि अकेले, बल्कि हम एक-दूसरे को उन ऊंचे स्टैंडर्ड्स और प्रोफेशनलिज़्म का पालन करने के लिए कहते हैं।"
It was an emotional press conference for Jonathan Trott, it shows how profoundly meaningful the experience was for him and how much he loved working with Afghanistan Cricket Team.
— Bashir Gharwal غروال (@bashir_gharwall) February 19, 2026
Thank you coach and all the best @Trotty
Via @ICC #T20WorldCup #AFGvCAN pic.twitter.com/CvvKBjnVJN