T20 World Cup 2026: Babar Azam वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से 20 रन दूर, क्रिस गेल को पछाड़ने का मौका (Image Source: X.Com (Twitter))
New Zealand vs Pakistan Super 8 Match: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के पास शनिवार (21 फरवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के पहले मुकाबले में खास कीर्तिमान बनाने का मौका होगा।
टी-20 में 12000 रन
आजम ने टी-20 में 346 मैच की 334 पारियों में 41.97 की औसत और 128.37 की स्ट्राईक रेट से 11880 रन बनाए हैं। 20 रन बनाते ही वह 12000 टी-20 रन बनाने वाले पाकिस्तान के दूसरे और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। पाकिस्तान के लिए इस आंकड़े तक सिर्फ शोएब मलिक पहुंचे हैं।