टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इंग्लैंड बनाम इटली मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जो कोई भी क्रिकेट फैन नहीं देखना पसंद करेगा। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इंग्लैंड बनाम इटली मुकाबले के दौरान एक बुज़ुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सोमवार, 16 फरवरी को हुई जब इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन का शॉट सीधा महिला दर्शक के चेहरे पर जा लगा और वो घायल हो गई। गेंद महिला के लगने के बाद उसकी नाक से खून भी बहने लगा। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गेंद से बुरी तरह चोट लगने के बाद महिला को बाउंड्री लाइन के अंदर फर्स्ट एड दिया जा रहा है।
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि महिला की आंख पर चोट लगी है और वीडियो में ये भी दिख रहा है कि महिला व्हीलचेयर पर बैठी हुई है और उसकी आंख पर बैंड एड लगा हुआ है। इसके अलावा महिला को आगे के इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाते हुए भी देखा जा सकता है। ऐसी खबरें हैं कि महिला को आगे के इलाज के लिए कोलकाता के SSKM हॉस्पिटल ले जाया गया।