Rising Women's Asia Cup 2026: राधा यादव ने गेंद और बल्ले से मचाया कहर, इंडिया ए धमाकेदार जीत से फाइन (Image Source: X.Com (Twitter))
India A Women vs Sri Lanka A Women, Semi Final 1: कप्तान राधा यादव (Radha Yadav) के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर इंडिया ए ने शुक्रवार (20 फरवरी) को बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। राधा को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए टीम के लिए टॉप स्कोरर रही वृंदा दिनेश ने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके जड़े। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने 18 गेंदों में और राधा यादव ने 18 गेंदों में नाबाद 31 रन की तूफानी पारी खेली। जिसके चलते इंडिया ए ने 13.3 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल की।
श्रीलंका ए के लिए शशिनी गिम्हानी ने 2 विकेट और यशंति निम्निका ने 1 विकेट लिया।