Advertisement
Jos buttler fastest fifty: Cricket News & Match Updates
Advertisement
जोस बटलर ने 18 गेंदों में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, इंग्लैंड के एलीट क्लब में हुए शामिल
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए, इंग्लैंड ने पावरप्ले के अंदर ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया और अफ्रीकी गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया।
इस दौरान बटलर ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाते हुए 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक था। मोईन अली साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक बनाकर पहले स्थान पर हैं। 2021 में, लियाम लिविंगस्टोन ने नॉटिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था और वो लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। Read More...
Related Cricket News for Jos buttler fastest fifty - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement