Josh hazlewood record: Cricket News & Match Updates
AUS vs IND T20I: Josh Hazlewood रचेंगे इतिहास, एक साथ तोड़ सकते हैं Mitchell Starc और Pat Cummins का बड़ा रिकॉर्ड
Josh Hazlewood Record: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) भारत के खिलाफ बुधवार, 29 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज (AUS vs IND T20I Series) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर कुछ खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि जोश के पास मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और पैट कमिंस (Pat Cummins) जैसे दिग्गजों को पछाड़ने का मौका है।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 34 वर्षीय जोश हेजलवुड टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इन मैचों में अगर जोश भारत के चार विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 80 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करते हुए मिचेल स्टार्क को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। Read More...