Kc karan: Cricket News & Match Updates
पावर हिटर निकोलस पूरन की निकली हवा, नेपाल के गेंदबाज़ ने घातक यॉर्कर से चटा दी धूल; देखें VIDEO
आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 का 9वां मुकाबला वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच बीते (22 जून) गुरुवार को खेला गया था जिसमें कैरेबियाई टीम ने 101 रनों से बड़ी जीत हासिल की। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप (132) और निकोलस पूरन (115) ने शानदार शतक जड़े जिसके दम पर टीम का स्कोर 50 ओवर में 339 तक पहुंच गया। हालांकि इसी बीच नेपाल के गन गेंदबाज़ ने अपनी घातक यॉर्कर के दम पर पूरन को दिन में तारे दिखा दिये और उन्हें घुटनों के बल आने पर मजबूर कर दिया।
यह घटना वेस्टइंडीज टीम की इनिंग के 34वें ओवर में घटी। निकोलस पूरन स्ट्राइकर एंड पर थे। नेपाल के यह ओवर करन केसी करने आए। इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने विपक्षी बल्लेबाज़ को सटीक यॉर्कर से धूल चटाई। करन की यह गेंद सीधा बल्लेबाज़ के जूते के पास टकराई जिसके जवाब में पूरन कुछ नहीं कर सके। वह यहां अपना बैलेंस तक खो बैठे और जमीन पर बुरी तरह गिर गए। यही वजह है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। Read More...
Related Cricket News for Kc karan - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16