Advertisement
Advertisement

Icc world cup qualifier 2023

ICC World Cup Qualifier: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ दुष्मंथा चमीरा हो चुके हैं टूर्ना
Image Source: Google

ICC World Cup Qualifier: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ दुष्मंथा चमीरा हो चुके हैं टूर्नामेंट से बाहर

By Nishant Rawat June 30, 2023 • 12:28 PM View: 523

ICC Cricket World Cup Qualifier: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफायर मुकाबले जिम्बाब्वे में खेले जा रहे हैं जिसके सुपर 6 स्टेज के दौरान श्रीलंका क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के स्टार गन गेंदबाज़ दुष्मंथा चमीरा अपने कंधे पर लगी चोट से उभरने में नाकाम रहे हैं जिस वजह से अब वह अपने रिहैब के लिए वापस अपने घर लौटने वाले हैं। श्रीलंका ने दुष्मंथा चमीरा की रिप्लेसमेंट की घोषणा भी कर दी है।

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों में अब दुष्मंथा चमीरा की जगह श्रीलंका की टीम में 22 वर्षीय युवा गन गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका को शामिल किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए फैंस को यह जानकारी दी है।

Related Cricket News on Icc world cup qualifier 2023