Kd singh
विश्व कप में धोनी की मौजूदगी काफी अहम : युवराज
मुंबई, 9 फरवरी - अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह का मानना है कि इस साल होने वाले विश्व कप में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मार्गदर्शन भारत के लिए काफी अहम होगा। आईसीसी क्रिकेट डॉट कॉम ने युवराज के हवाले से लिखा, "मुझे लगता है कि माही (धोनी) का क्रिकेट ज्ञान शानदार है। एक विकेटकीपर के तौर पर आप खेल पर नजर रखने के लिए बेहतरीन जगह पर होते हो। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में शानदार तरीके से यह काम किया है। वह एक बेहतरीन कप्तान रहे हैं। वह हमेशा युवा खिलाड़ियों और विराट (कोहली) का हमेशा मार्गदर्शन करते रहते हैं।"
उन्होंने कहा, "इसलिए मुझे लगता है कि फैसले लेने के मामले में उनकी मौजूदगी काफी अहम है। आस्ट्रेलिया में उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें उसी तरह से गेंद हिट करते हुए देखना अच्छा है जैसे वह किया करते थे। मैं उन्हें अपनी शुभकामनायें देता हूं।"
भारतीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2011 में 50 ओवरों का विश्व कप और 2007 में पहला टी-20 विश्व कप जिताया था।
बल्लेबाजी और कीपिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने के अलावा धोनी अहम मौकों पर गेंदबाजों को भी सलाह देने की क्षमता रखते हैं।
वर्ष 2011 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में पदार्पण करने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल भी तारीफ की।
उन्होंने कहा, "मैं उन्हें भारत के लिए खेलते देखकर उत्साहित हूं। यह देखना शानदार है कि उन्होंने कितना सुधार किया है। वह घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करके यहां तक पहुंचे हैं।"
आईएएनएस
Related Cricket News on Kd singh
-
हरभजन सिंह बने पंजाब सरकार की खास मुहिम का हिस्सा,जानकार आपको होगी खुशी
चंडीगढ़, 4 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सोमवार को पंजाब सरकार की मुहिम 'तंदुरुस्त पंजाब मिशन' को प्रमोट करने के लिए खुद पहल की। राज्य सरकार के खेल ...
-
5वें वनडे में हार्दिक पांड्या की पारी देखकर हरभजन सिंह को आखिर में कहनी ही पड़ी ऐसी बात
3 फरवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में हार्दिक पांड्या ने गजब की बल्लेबाजी की और 22 गेंद पर 45 रन बनाए जिसके कारण भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन बना पाने में सफल रही। ...
-
WATCH IPL 2019 पहले दिखा युवराज सिंह की बल्लेबाजी का जादू, केवल इतने ही गेंद पर बना डाले…
25 जनवरी। युवराज सिंह ने डीवाई पाटिल टी-20 कप में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है। युवराज सिंह ने डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में एयर इंडिया के तरफ से खेलते हुए मुंबई कस्टम के खिलाफ केवल 57 गेंद ...
-
WATCH धोनी ने संजय बांगर के साथ किया मजाक, गेंद देते हुए कहा लोग बोलेंगे रिटायरमेंट ले रहा…
19 जनवरी। मेलबर्न में शुक्रवार को खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 87) और केदार जाधव (नाबाद 61) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 121 रनों की साझेदारी के ...
-
हरभजन सिंह पर भड़के फारूख इंजीनियर,अश्विन की आलोचना पर लगाई जमकर फटकार
10 जनवरी,(CRICKETNMORE)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर ने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की आलोचना करने पर हरभजन सिंह को जमकर फटकार लगाई है। हरभजन ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था ...
-
युवराज सिंह को अब भी विश्व कप में खेलने की उम्मीद
कोलकाता, 6 जनवरी - अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने रविवार को कहा कि वह आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। 2011 विश्व कप के हीरो रहे पंजाब ...
-
दखिए कैसे रोहित शर्मा ने अपने दोस्त युवराज सिंह का मुंबई इंडियंस में किया स्वागत
20 दिसंबर। आईपीएल 2019 के ऑक्शन में युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 करोड़ रूपये में खरीदकर क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया। युवराज सिंह भी मुंबई इंडियंस में शामिल होकर काफी खुश ...
-
एंड्रयू साइमंड्स के द्वारा झुठी खबर फैलाने पर भज्जी भड़के, ट्विटर पर ऐसा कहकर लगाई क्लास
16 दिसंबर। एंड्रयू साइमंड्स और हरभजन सिंह का मंकी गेट विवाद एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। हुआ ये कि एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में एंड्रयू साइमंड्स ने कहा कि जब वो मुझसे माफी मांग ...
-
रोहित शर्मा ने किया बर्थडे विश फिर युवराज ने उनके साथ जो किया उसे जानकर आप भी सहमत…
12 दिसंबर। भारत के महान क्रिकेटर युवराज सिंह आज अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। युवराज सिंह ने अपना बर्थडे दोस्तों के साथ मनाया जिसमें जहीर खान भी शामिल हुए। युवी एक ऐसे बल्लेबाज के तौर ...
-
बर्थडे स्पेशल: जब धोनी के खिलाफ खेलकर युवराज ने मचाया था कोहराम, 404 गेंद पर खेली थी 358…
भारतीय क्रिकेट में महान ऑल राउंड क्रिकेटर की बात की जाए तो युवराज सिंह का नाम सभी क्रिकेट प्रेमियों की जुबान पर सबसे पहले आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि युवराज सिंह ने अपने बेहतरीन खेल ...
-
IPL Auction: जानिए युवराज सिंह की बेस प्राइस कितनी है, पूरी डिटेल्स
11 दिसंबर। आईपीएल 2019 के ऑक्शन को लेकर एक बड़ी खबर आई है। आईपीएल ऑक्शन में इस बार 346 क्रिकेटर शामिल होने वाले हैं जिसमें 226 भारतीय क्रिकेटर होंगे। इसके साथ - साथ इन खिलाड़ियों ...
-
भविष्य में भारत के नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज होंगे कुलदीप : हरभजन
कोलकाता, 19 अक्टूबर - भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह का कहना है कि भविष्य में चाइनामैन कुलदीप यादव राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज होंगे। हरभजन ने कहा, "कुलदीप ने पहले दिन ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51