Kiran navgire: Cricket News & Match Updates
'धोनी के सिक्स ने किया इंप्रेस अब लगता है हर मैच में छक्के मार सकती हूं', सिक्सर क्वीन किरण नवगिरे
महिला टी20 चैलेंज का तीसरा मैच ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी के बीच गुरुवार (26 मई) को खेला गया था, जिसे ट्रेलब्लेजर्स की टीम ने 16 रनों से जीता है। लेकिन इस मुकाबले में किरण नवगिरे ने वेलोसिटी के लिए 69 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसके दम पर उनकी टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में सुपरनोवाज के साथ अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच के बाद नवगिरे ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना रोल मॉडल बताया और खुलासा करते हुए कहा कि धोनी का वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में लगाया गया सिक्स उन्हें आज कर इंप्रेस कर रहा है।
ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी के बीच खेले गए मुकाबले के बाद याशिका भाटिया ने किरण नवगिरे का इंटरव्यू लिया जिसके दौरान इस धाकड़ बैटर ने कहा, 'मैं 2011 का वर्ल्ड कप देख रही थी। धोनी सर ने जो आखिरी सिक्स मारा था वो मुझे आज तक इंप्रेस कर रहा है और मुझे लगता है कि मैं हर गेम में सिक्स मार सकती हूं।' Read More...