Kohli record
Virat Kohli का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे सिकंदर रज़ा, सूर्यकुमार यादव से भी निकले आगे
जिम्बाब्वे और आयरलैंड (ZIM vs IRE) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला बीते गुरुवार (7 दिसंबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था। ये एक बेहद रोमांचक मैच था जिसे जिम्बाब्वे ने अपने कप्तान सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) के शानदार प्रदर्शन के दम पर आखिरी ओवर में जीता। इस मैच में सिकंदर रजा ने 42 गेंदों पर 65 रन ठोके और बॉलिंग करते हुए भी 3 विकेट चटकाए। सिकंदर रज़ा को अपने शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया जिसके बाद अब सिकंदर रज़ा के नाम एक और खास रिकॉर्ड हो गया है।
दरअसल, सिकंदर रज़ा अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। सिकंदर रज़ा को 14वीं बार ये अवॉर्ड मिला है। उन्होंने 78 पारियों में ये कारनामा किया है। वहीं इतने ही प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के लिए मोहम्मद नबी ने 109 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
Related Cricket News on Kohli record
-
विराट कोहली के ये 3 रिकॉर्ड शायद ही कभी कोई तोड़ पाए
विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो शायद ही कभी टूटें। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51