Advertisement
Advertisement

Kolkata knight riders

Mumbai Indians, kolkata knight riders unhappy with having to stay in quarantine for seven more days
BCCI

IPL 2020: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बुरी खबर, अभी शुरू नहीं कर पाएंगी प्रैक्टिस

By Saurabh Sharma August 27, 2020 • 20:45 PM View: 1141

आईपीएल 2020 से पहले टूर्नामेंट की दो प्रमुख टीमें मुंबई इंडियंस तथा कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। दरअसल, इन दोनों ही टीमों को आईपीएल की अन्य टीमों के मुकाबलें एक सप्ताह अधिक क्वारंटाइन में रहना होगा। इस परेशानी का कारण अबू-धाबी का सख्त नियम है। 

भारत से आने के बाद जहां दूसरी टीमों के रहने का इंतजाम दुबई में किया गया था वहीं मुंबई और कोलकाता की टीम व उनके अन्य स्टाफ अबू-धाबी में रुके थे जहां यूएई के अन्य शहरों से क्वारंटाइन में रहने की अवधी ज्यादा है। अबू-धाबी के अलावा बाकी सभी जगहों पर सिर्फ 6 दिन क्वारंटाइन में रहने का कानून है। जबकि अबुधाबी में 14 दिन के क्वारंटाइन का नियम है।

Related Cricket News on Kolkata knight riders