Krk vs lhq: Cricket News & Match Updates
PSL 2024: पोलार्ड ने एक हाथ से बाउंड्री के पास लपका अद्भुत कैच, हैरान रह गया बल्लेबाज, देखें Video
कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने पीएसएल 2024 में कराची किंग्स का हिस्सा है। 24 फरवरी को मैच नंबर 10 में उन्होंने लाहौर कलंदर्स के जहांदाद खान (Jahandad Khan) को आउट करने के लिए हवा में उछलते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। पोलार्ड का ये कैच देखकर हर कोई हैरान था। पोलार्ड इस तरह के कैच पहले भी पकड़ चुके हैं। इस मैच में लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन का स्कोर खड़ा किया।
पारी का 13वां ओवर करने आये मीर हमजा ने तीसरी गेंद जहांदाद को लेंथ पर डाली। जहांदाद ने गेंद को अच्छे से कनेक्ट किया और लॉन्ग ऑफ के ऊपर से उठाकर छक्का मारने की कोशिश की। जब गेंद लॉन्ग ऑफ के ऊपर से जा ही रही थी तो वहां बाउंड्री पर खड़े पोलार्ड ने एक हाथ से कैच लेने के लिए छलांग सही समय पर लगाई। इसी के साथ उन्होंने गेंद को पकड़ लिया। हालांकि बाउंड्री के अंदर जा रहे थे इसलिए उन्होंने गेंद को हवा में उछाला और इसके बाद आराम से कैच पकड़ लिया। इस तरह जहांदाद की पारी का अंत हो गया। जहांदाद ने 9 गेंद में एक छक्के की मदद से 12 रन बनाये। Read More...
Related Cricket News for Krk vs lhq - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 4 days ago