Lady sehwag: Cricket News & Match Updates
Shafali Verma: 'लेडी सहवाग' के नाम से मशहूर और 15 साल की उम्र में मिला डेब्यू का मौका, कभी लड़का बनकर खेलने को थी मजबूर
Shafali Verma Story: आईसीसी वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का आगाज 12 जून से होने वाला है। इस मेगा इवेंट में कई दिग्गज खिलाड़ियों खेलती नज़र आएंगी, जिसमें से एक भारतीय युवा सुपरस्टार शेफाली वर्मा (Shafali Verma) होंगी। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए 22 वर्षीय शेफाली के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी देते हैं।
15 साल की उम्र में मिला डेब्यू का मौका: रोहतक की रहने वाली शेफाली वर्मा अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही बेहद अटैकिंग बैटर थी यही वज़ह है उन्हें महज़ 15 साल और 239 दिन की छोटी उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल गया। गौरतलब है कि उन्होंने 24 सितंबर 2019 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।। वो भारत के लिए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी हैं। Read More...