Lsg vs srh
हैदराबाद का 13 करोड़ का खिलाड़ी एक बार फिर हुआ फेल,ट्विटर पर फैंस ने उड़ाया जमकर मजाक
आईपीएल 2023 के 12वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने एक बार फिर निराश किया। वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए। आपको बता दे कि हैदराबाद ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को 13.25 करोड़ की भारी भरकम रकम में अपने साथ जोड़ा था लेकिन वो पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। हैरी राजस्थान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में भी मात्र 13(21) रन बनाकर आउट हो गए थे।
9 ओवर की आखिरी गेंद रवि बिश्नोई ने थोड़ी शार्ट गुड लेंथ ऑफ स्टंप पर डाली। हैरी ने इसे आगे बढ़कर खेलने की कोशिश लेकिन गेंद टप्पा पड़ने के बाद थोड़ी टर्न हो गयी और हैरी लाइन मिस कर गए। वहीं विकेटकीपर निकोलस पूरन ने उन्हें स्टंप कर दिया। इस तरह से हैरी ब्रूक की पारी का अंत मात्र 3(4) रन के स्कोर पर ही हो गया। उनके इस तरह आउट होने के बाद ट्विटर पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है:
Related Cricket News on Lsg vs srh
-
नो बॉल पर आउट हुए थे केन विलियमसन, नहीं थम रहा फैंस का गुस्सा
IPL 2022 SRH Captain kane williamson got out on no ball fans slam umpires : आईपीएल 2022 में 4 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन नो बॉल पर आउट ...
-
'ऑरेंज कैप के लिए कब तक खेलोगे राहुल', कछुए जैसी पारी देखकर भड़के फैंस
Fans Slam KL Rahul after he scored slow fifty against sunrisers hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 40 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाने वाले केएल राहुल को फैंस ने एक बार फिर जमकर फटकार लगाई है। ...
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18