Madan lal sharma
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जताई चिंता, कहा- एशिया कप तो जीत लेंगे लेकिन वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल (Madan Lal) को भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम एशिया कप 2023 में खिताब जीत सकती है। हालांकि उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीतने की प्रबल दावेदार नहीं हैं। पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका जैसी टॉप छह टीमों में से किसी के पास वर्ल्ड कप जीतने का मौका है।
मदन लाल ने कहा कि, "मुझे यकीन है कि वे एशिया कप जीतेंगे लेकिन वर्ल्ड कप में कोई भी छह टीमें - ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका... टॉप 6 टीमें हैं। हर किसी के पास मौका है. हम घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं इसलिए यह फायदा तो है लेकिन साथ ही दबाव के कारण यह नुकसान में भी बदल सकता है। शुक्र है कि वे सभी अनुभवी खिलाड़ी हैं और दबाव से निपटना जानते हैं।"
Related Cricket News on Madan lal sharma
-
मदल लाल ने कहा, स्प्लिट कप्तानी से भारत को होगा फायेदा,कहा- रोहित शर्मा बेहतर कप्तानी कर सकते हैं
भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल (Madan Lal) स्प्लिट कप्तानी के समर्थन में उतरे हैं और उन्होंने कहा कि इससे भारतीय कप्तान विराट कोहली का दबाव कम होगा। मदन लाल ने आईएएनएस से कहा, ...
-
यशपाल शर्मा के निधन से सदमे में कपिल देव समेत भारत के दिग्गज क्रिकेटर, कहा- हमारी कमर टूट…
1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे भारत के पूर्व बल्लेबाज यशपाल शर्मा का मंगलवार को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पूर्व साथियों को इस खबर पर यकीन नहीं हो ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08