Marcus stoinis one handed six: Cricket News & Match Updates
Global T20 League: मार्कस स्टोइनिस में आई ऋषभ पंत की आत्मा, एक हाथ से दे मारा बवाल छक्का; देखें VIDEO
Marcus Stoinis One Handed Six: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ग्लोबल टी20 लीग (Global T20 Canada) में धमाल मचा रहे हैं। वो इस टूर्नामेंट में सरे जैगुआर्स (Surrey Jaguars) टीम की अगुवाई कर रहे हैं और उन्होंने टोरंटो नेशनल्स (Toronto Nationals) के खिलाफ सातवें मुकाबले में तूफानी अंदाज में 37 बॉल पर 57 रनों की पारी खेली। इसी बीच स्टोइनिस ने इंडियन विस्फोटक विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के अंदाज में एक हाथ से छक्का भी मारा।
स्टोइनिस की तूफानी इनिंग का वीडियो खुद ग्लोबल टी20 लीग के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्कस स्टोइनिस ने सनी नाम के तेज गेंदबाज़ को महज़ एक हाथ का इस्तेमाल करते हुए छक्का मारा। जब वो ये शॉट खेल रहे थे तब उनका दाया हाथ बैट से छूट गया था, लेकिन स्टोइनिस के शॉट में इतनी ताकत थी कि बॉल बेहद आसानी से बॉउंड्री के बाहर पहुंच गई। Read More...
Related Cricket News for Marcus stoinis one handed six - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 4 days ago