Marizanne kapp: Cricket News & Match Updates
टूट गई थीं Marizanne Kapp! फाइनल में Delhi Capitals की हार के बाद रोते हुए कैमरे में हुई कैद; देखें VIDEO
WPL 2025 का फाइनल बीते रविवार, 15 मार्च को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था जहां MI ने रोमांचक अंदाज़ में DC को 8 रनों से हराकर जीत हासिल की। इसी बीच जहां एक तरफ मुंबई के खिलाड़ी खुशी से झूमते नज़र आए, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की स्टार ऑलराउंडर मारिजाने कैप (Marizanne Kapp) रोती हुई कैमरे में कैद हुईं।
सोशल मीडिया पर कैप का एक इमोशन वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद ही भावुक दिख रही हैं। दरअसल, ये घटना दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए फाइनल के बाद की है। DC की टीम लगातार तीसरे सीजन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी और उन्हें लगातार तीसरी बार ही फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। यही वजह है टीम की अनुभवी खिलाड़ी मारिजाने कैप भी खूद को संभाल नहीं पाईं और उनकी नम आंखें कैमरे में कैद हो गईं। Read More...