Mark chapman catch video: Cricket News & Match Updates
VIDEO: बाउंड्री पर किया चैपमैन औऱ मिचेल ने करिश्मा, जोड़ी ने मिलकर पकड़ा बवाल कैच
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्क चैपमैन ने अपने साथी डेरिल मिचेल के साथ मिलकर ऐसा कैचा पकड़ा जिसे आप करिश्मे से कम नहीं कहेंगे। चैपमैन का ये एफर्ट यूएई के पारी के 15वें ओवर में देखने को मिला। ये कैच बेशक मिचेल के नाम के आगे लिखा जाएगा लेकिन पूरा एफर्ट चैपमैन का था।
चैपमैन का ये शानदार एफर्ट 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला जब मिचेल सैंटनर की गेंद पर शराफू ने छक्का लगाने की कोशिश की। उनके इस शॉट में काफी ताकत थी और ऐसा लग रहा था कि ये आसानी से छक्का हो जाएगा लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े चैपमैन ने गजब की चुस्ती-फुर्ती दिखाते हुए गेंद को बाउंड्री के पार जाने से पहले रोक लिया और बिल्कुल सही समय पर जम्प लगाते हुए गेंद बाउंड्री के पार जाने से पहले डेरिल मिचेल की तरफ फेंक दिया और ये गज़ब का कैच पकड़ा गया। Read More...
Related Cricket News for Mark chapman catch video - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago