Matthew breetzke record
Matthew Breetzke के नाम दर्ज हुआ World Record, ODI के 54 साल के इतिहास में कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया ये गज़ब कारनामा
Matthew Breetzke Record: साउथ अफ्रीका के 26 वर्षीय बल्लेबाज़ मैथ्यू ब्रीत्ज़के (Matthew Breetzke) ने शुक्रवार, 22 अगस्त को ग्रेट बैरियर रीफ एरिना स्टेडियम, मैके में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे ODI मुकाबले (AUS vs SA 2nd ODI) में अपने बैट से धमाल मचाते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने वो कारनामा कर दिखाया है जो कि ODI क्रिकेट के 54 साल के इतिहास में दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, मैके में खेले गए दूसरे ODI मैच में मैथ्यूज ब्रीत्ज़के ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 78 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 88 रनों की पारी खेली। इसी के साथ ही अब वो दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने ODI करियर के शुरुआती 4 मैचों में अर्धशतक या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया हो।
Related Cricket News on Matthew breetzke record
-
AUS vs SA 1st ODI: मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने रचा इतिहास, South Africa के लिए ये खास Record बनाने…
AUS vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका के 26 वर्षीय बल्लेबाज़ मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ODI मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15