Mayank yadav bowling speed
IPL 2024: हार के बाद पंजाब के कप्तान शिखर ने दिया बड़ा बयान, बताया इस खिलाड़ी ने हमें जीतने से रोका
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 21 साल के डेब्यूटेंट मयंक यादव (Mayank Yadav) की शानदार गेंदबाजी की मदद से पंजाब किंग्स को 21 रन से मात दी। उन्होंने इस सीजन की सबसे तेज गेंद 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली। इस हार के बाद पंजाब के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कहा की अफसोस है कि लिविंगस्टोन घायल हो गए, इससे हमें दुख हुआ। मयंक ने अपनी गति से अच्छी गेंदबाजी की। इसके अलावा उन्होंने बाउंसर और यॉर्कर अच्छी फेंकी।
पंजाब के कप्तान शिखर ने कहा की, "उन्होंने अच्छा खेला, अफसोस है कि लिवी (लिविंगस्टोन) घायल हो गए, इससे हमें दुख हुआ, वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आये। हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मयंक ने अपनी गति से अच्छी गेंदबाजी की। उनका सामना करना अच्छा था, मैं उनकी गति से आश्चर्यचकित था, लेकिन मैं उनके खिलाफ उन्हीं की गति का उपयोग करना चाहता था, लेकिन उन्होंने बाउंसर और यॉर्कर अच्छी फेंकी।"
Related Cricket News on Mayank yadav bowling speed
-
IPL 2024: धवन के अर्धशतक पर भारी पड़ी डेब्यूटेंट मयंक की गेंदबाजी, LSG ने PBKS को 21 रन…
IPL 2024 के 11वें मैच में लखनऊ ने डेब्यूटेंट मयंक यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पंजाब किंग्स को 21 रन से हरा दिया। ...
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18