Mitchell marsh run out: Cricket News & Match Updates
ऐसे ही OUT हो सकते थे Mitchell Marsh... 236.84 की स्ट्राइक रेट से ठोके 90 रन, लेकिन टूटा सेंचुरी का सपना; देखें VIDEO
Mitchell Marsh Unfortunate Run Out Video: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के सलामी बल्लेबाज़ मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने बीते शुक्रवार, 15 मई को इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के गेंदबाज़ों की बेरहमी से कुटाई की और महज़ 38 गेंदों पर 9 चौके और 7 छक्के ठोककर 90 रन बनाए। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मिचेल मार्श को बैटिंग करता देख सभी को लगा था कि वो अपनी सेंचुरी जरूर पूरी करेंगे, लेकिन 90 रनों के निजी स्कोर पर किस्मत ने मार्श का ऐसा हाथ छोड़ा कि वो बेहद ही अनलकी तरीके से आउट हो गए।
दरअसल, ये पूरी घटना LSG की इनिंग के 12वें ओवर में घटी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये ओवर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ मुकेश चौधरी करने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर निकोलस पूरन ने एक स्ट्रेट ड्राइव खेली। ध्यान दें कि निकोलस पूरन के बैट से टकराने के बाद ये बॉल सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ गई, जहां वो गेंदबाज़ मुकेश चौधरी के हाथ से लगकर सीधा विकेट से टकराई। Read More...
Related Cricket News for Mitchell marsh run out - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16