Mohammad kaif: Cricket News & Match Updates
Mohammad Kaif ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी इंडियन टीम, रिंकू सिंह और शुभमन गिल को 15 में नहीं किया शामिल
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून के महीने में होने वाला है। इस बड़े इवेंट के लिए भारतीय चयनकर्ता जल्द ही इंडियन टीम का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने बड़े टूर्नामेंट को मद्देनज़र रखते हुए अपनी पसंदीदा टीम का चुनाव किया है। मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम को चुनते हुए रिंकू सिंह, शुभमन गिल और संजू सैमसन जैसे धाकड़ बल्लेबाज़ को टीम में शामिल नहीं किया है।
मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्लूज पर बातचीत करते हुए वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम चुनी। उन्होंने कहा, 'कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी ओपनिंग करेंगे। उसके बाद विराट कोहली आएंगे। सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर उतरेंगे। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नंबर 5 और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत नंबर 6 पर होंगे।' Read More...