Most five wicket haul wtc history: Cricket News & Match Updates
Pat Cummins ने रचा इतिहास, India के खिलाफ 5 विकेट चटकाकर तोड़ा Jasprit Bumrah का महारिकॉर्ड
Pat Cummins Record: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने एडिलेड टेस्ट में भारत के खिलाफ दूसरी इनिंग में कमाल की गेंदबाज़ी की। उन्होंने 14 ओवर करते हुए महज़ 57 रन खर्चे और विकेटों का पंजा खोल दिया। कमिंस ने भारत की दूसरी इनिंग में केएल राहुल, रोहित शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को आउट करके ये कारनामा किया, जिसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है।
दरअसल, पैट कमिंस अब WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) इतिहास के सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल चटकाने वाले तेज गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 44 मैचों की 82 इनिंग में 9 बार ये कारनामा किया है जिसके साथ ही वो जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए हैं। बात करें अगर बुमराह की तो उनके नाम WTC में अब तक 32 मैचों की 61 पारियों में 8 पांच विकेट हॉल दर्ज हैं। Read More...