Most runs asian batter: Cricket News & Match Updates
Shubman Gill के निशाने पर इस पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज का 19 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड, मैनचेस्टर टेस्ट में रच सकते हैं नया इतिहास
Shubman Gill Eyes Mohammad Yousuf Record: शुभमन गिल इस सीरीज में बल्ले से गजब के फॉर्म में हैं और अब मैनचेस्टर टेस्ट में उनके सामने एक बड़ा मौका है। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से पीछे है और गिल की हर पारी अहम साबित हो सकती है। इसी बीच, गिल सिर्फ 25 रन दूर हैं पूर्व पाकिस्तान दिग्गज मोहम्मद यूसुफ का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से, जो इंग्लैंड की सरज़मीं पर एक खास एशियाई रिकॉर्ड है।
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इस वक्त करियर के बेहतरीन फॉर्म में हैं और इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी की चौथी भिड़ंत में सबकी निगाहें उन्हीं पर रहेंगी। 25 साल के इस युवा स्टार ने लीड्स और बर्मिंघम में लगातार तीन शतक जड़े थे और इसी दौरान राहुल द्रविड़ का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय भी बने। हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट में उनका बल्ला खामोश रहा, लेकिन सीरीज की सबसे अहम जंग में उनका फॉर्म भारत की उम्मीदें जिंदा रख सकता है। Read More...
Related Cricket News for Most runs asian batter - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 5 days ago