Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
क्या CSK को प्लेऑफ से बाहर मान चुके हैं थाला धोनी? माही के बयान ने मचाई सनसनी
आईपीएल 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 9 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक पारियों के दम पर 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस मैच में हार के बाद धोनी ने एक ऐसा बयान दिया जिसने फैंस को काफी निराश कर दिया है। धोनी के इस बयान को सुनकर ये माना जा रहा है कि वो सीएसके को प्लेऑफ की रेस से बाहर मान चुके हैं और अब अगले साल की तैयारी में लग गए हैं। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान धोनी ने कहा, "मुझे लगता है कि हम काफी पिछड़ गए, क्योंकि हम सभी जानते थे कि दूसरे हाफ में ओस आएगी और हम बीच के ओवरों का फायदा उठाने की स्थिति में थे और मुझे लगा कि बुमराह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डेथ बॉलर में से एक हैं, मुझे लगा कि जब उन्होंने अपनी डेथ बॉलिंग जल्दी शुरू की, तो हमें इसका फायदा उठाना चाहिए था और अटैक थोड़ा जल्दी शुरू करना चाहिए था।" Read More...