Mumbai indians: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: आकाश मधवाल ने झटके 5 विकेट,मुंबई ने लखनऊ को 81 रनों से रौंदकर किया टूर्नामेंट से बाहर
आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने आकाश मधवाल (Akash Madhwal) के 5 विकेट की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हरा दिया। इस जीत के लखनऊ टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। वहीं मुंबई का अब मुकाबला 26 मई को गुजरात टाइटंस से होगा और जो टीम जीतेगी वो फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। फाइनल 28 मई को खेला जाएगा। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में लखनऊ ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में यश ठाकुर की जगह काइल मेयर्स को खिलाया। वहीं मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सूर्यकुमार यादव की जगह नेहल वढेरा को खिलाया।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कैमरून ग्रीन ने बनाये। उन्होंने 23 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद 41 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 66 (38) रन की साझेदारी की। वहीं तिलक वर्मा ने 22 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाये। अंत में नेहल वढेरा ने तेजी से 12 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट नवीन उल हक ने लिए। उनके अलावा 3 विकेट यश ठाकुर के खाते में गए। एक विकेट मोहसिन खान भी लेने में सफल रहे। Read More...