Mumbai indians: Cricket News & Match Updates
आईपीएल: मैं रोमांचक तरीके से मैच को करना चाहता था खत्म : टिम डेविड
मुंबई इंडियंस (एमआई) के बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा कि रविवार को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन छक्के मारकर अपने टीम को जिताने के बाद वह अद्भुत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह रोमांचक तरीके से मैच को खत्म करना चाहते थे। रविवार की रात वानखेड़े स्टेडियम में रन-फेस्ट था। पहले यशस्वी जायसवाल ने 62 गेंदों में 124 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को 212/7 के चुनौतीपूर्ण स्कोर पर पहुंचा दिया। फिर, सूर्यकुमार के 29 गेंदों में 55 रन और कैमरून ग्रीन ने 26 गेंदों में 44 रनों की तेजतर्रार पारी व डेविड ने 14 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाकर अपनी टीम मुंबई को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी।
आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को 17 रन चाहिए थे। डेविड ने शानदार अंदाज में शुरुआत की, क्योंकि उन्होंने जेसन होल्डर द्वारा फेंकी गई पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर एक सपाट छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने डीप मिड विकेट पर गेंद को स्टैंड में भेज दिया। अगली गेंद को फिर ने छह रन के लिए भेज दिया। Read More...