Mushfiqur rahim: Cricket News & Match Updates
बांग्लादेश के 5 कोचिंग स्टाफ पाकिस्तान दौरे से हटे
18 जनवरी। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ के पांच सदस्यों ने इस महीने के आखिर में होने वाली टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है। क्रिकइंफो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के क्रिकेट संचालन चेयरमैन अकरम खान के हवाले से बताया कि सीमित ओवरों के कोच नील मकेंजी और फील्िंड कोच रेयान कूक ने इस दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है।
इसके अलावा स्पिन सलाहकार डेनियल विटोरी और टीम विशेषज्ञ श्रीनिवास चंद्रशेखरन (भारतीय) ने भी इस दौरे पर जाने से मना कर दिया है।
अकरम ने कहा, "मारियो (स्ट्रेंथ एंड कंडशनिंग कोच) हाल में अपना हाथ चोटिल करा बैठे थे जबकि टीम विशेषज्ञ (चंद्रशेखरन) स्काइप के जरिए टीम के साथ काम करेंगे। फील्डिंग कोच मकेंजी भी नहीं जा रहे हैं और हमने अब तक अपने नए गेंदबाजी कोच की घोषणा नहीं की है।"
कोचिंग स्टाफ के अलावा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने भी इस दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है।
बांग्लादेश को पाकिस्तान दौरे पर लाहौर में 24, 25, और 27 जनवरी को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।
टी-20 सीरीज समाप्त होने के बाद बांग्लादेश की टीम फरवरी में फिर पाकिस्तान का दौरा करेगी, जहां वह रावलपिंडी में सात से 11 फरवरी तक पहला टेस्ट मैच खेलेगी।
पाकिस्तान में इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल)-2020 का आयोजन होगा, जोकि 22 मार्च को लाहौर में समाप्त होगा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम एक मात्र वनडे और दूसरा टेस्ट मैच के लिए के फिर से पाकिस्तान का दौरा करेगी।
मेहमान टीम तीन अप्रैल को कराची में एकमात्र वनडे मैच खेलेगी और फिर पांच से नौ अप्रैल तक टेस्ट मैच खेलेगी।
Related Cricket News for Mushfiqur rahim - Tesst
5 members of Bangladesh coaching staff withdraw from Pak tour
watch दो रूपये की पेप्सी, रहीम भाई सेक्सी, देखिए दिलचस्प वीडियो !
VIDEO जब भारतीय दर्शकों ने मुशफिकुर रहीम के लिए बनाया ऐसा एंथम सॉन्ग, सुनकर आप झूम उठेंगे !
Indian female stumper idolises Mushfiqur Rahim, meets him in Rajkot
पहले टी-20 में भारत को हराने के बाद मुश्फीकुर रहीम ने कहा, इस जीत से हमारी खुशियां लौटेगी !
We had nothing to lose coming into the T20Is, says Mushfiqur Rahim
Mushfiqur Rahim hands Bangladesh first T20I win over India
अचानक से इस दिग्गज विकेटकीपर ने दिया बयान, टेस्ट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं निभाना चाहता !
क्राइस्टचर्च गोलीबारी में बचने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल,मुश्फिकुर रहीम ने कही दिल की बात
टेस्ट में 4000 रन बनाने वाले दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने मुश्फिकुर
Bangladesh beat Sri Lanka by 137 runs in Asia Cup opener
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago