Mushfiqur rahim
पहले टी-20 में भारत को हराने के बाद मुश्फीकुर रहीम ने कहा, इस जीत से हमारी खुशियां लौटेगी !
नई दिल्ली, 4 नवंबर| यहां अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश ने भारत को पहले टी-20 मैच में सात विकेट से हरा दिया। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बांग्लादेश की भारत पर पहली जीत है, लेकिन बांग्लादेश ने मैदान से बाहर जो समय देखा है उस लिहाज से उसके लिए यह जीत और बड़ी है। शाकिब अल हसन के फिक्सिंग में फंसने के कारण बांग्लादेश को बुरे दौर से गुजरना पड़ा है और भारत के खिलाफ टीम की जीत का अहम कारण बने मुश्फीकुर रहीम का मानना है कि भारत में जीत उनकी टीम को इस बुर दौर से निकलने में मदद करेगी।
मैच के बाद मुश्फीकुर ने कहा, "बीते दो-तीन सप्ताह मेरे 15 साल के क्रिकेट करियर में अभी तक के सबसे बुरे रहे हैं। बांग्लादेश से रवाना होने से पहले मैंने संवाददाताओं से कहा था कि सही रास्ते पर लौटने का एक ही तरीका है वो है भारत में कुछ जीतें। इससे टीम के और देश के चेहरे पर मुस्कुराहट लौटेगी।"इस मुश्किल भरे माहौल में टीम को संयमित रखने के लिए मुश्फीकुर ने कोच रसेल डोमिंगो का भी शुक्रिया अदा किया है।
Related Cricket News on Mushfiqur rahim
-
अचानक से इस दिग्गज विकेटकीपर ने दिया बयान, टेस्ट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं निभाना चाहता !
ढाका, 28 अक्टूबर | बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग नहीं करने का निर्णय लिया है। रहीम ने अपना वर्कलोड कम करने के लिए यह फैसला लिया है। उनका ...
-
क्राइस्टचर्च गोलीबारी में बचने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल,मुश्फिकुर रहीम ने कही दिल की बात
क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड), 15 मार्च| बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुई गोलीबारी के बाद ट्वीट करके सभी को जानकारी दी कि उनकी टीम के खिलाड़ी पूरी तरह ...
-
टेस्ट में 4000 रन बनाने वाले दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने मुश्फिकुर
मीरपुर, 30 नवंबर - अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 31 वर्षीय मुश्फिकुर ने यहां शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08