My t20
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की बल्लेबाजी को सचिन तेंदुलकर ने सराहा
मुंबई, 4 नवंबर - आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को भारत की बल्लेबाजी की बदौलत अफगानिस्तान को 66 रनों से मात दी। इसे लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल की बल्लेबाजी की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि दोनों ने जिस तरह से शुरुआत दी, उससे मैं काफी प्रभावित हूं। तीसरे मैच में भारत के बल्लेबाज, रोहित शर्मा (47 गेंदों में 74 रन), केएल राहुल (48 गेंदों में 69 रन), हार्दिक पांड्या (13 गेंदों पर नाबाद 35) और ऋषभ पंत (13 गेंदों पर नाबाद 27) रन बनाए थे। इस वजह से टीम ने 20 ओवरों में 210/2 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस पहाड़ जैसे लक्ष्य पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवरों में 144/7 रन ही बना सकी।
उन्होंने कहा, "भारतीयों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को बेहतरीन तरीके से खेला, जिससे राशिद को अपने चार ओवरों में 35-36 रन देने पड़े।
रोहित और राहुल की शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारत ने एक अहम मैच में जीत हासिल की। तेंदुलकर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, भारतीय टीम को इस मैच को जीतने की सख्त जरूरत थी। उन्होंने कहा कि आखिरी 3.3 ओवरों में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के बीच साझेदारी ने टीम का स्कोर पहाड़ जैसा बना दिया।"
तेंदुलकर ने कहा, "बुधवार को मोहम्मद नबी के खिलाफ रोहित शर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मैं ज्यादा प्रभावित हूं। क्योंकि नबी आमतौर पर एक आउट स्विंगर के रूप में गेंद फेंकने में माहिर है और रोहित उनके सामने कभी ऐसा नहीं खेले थे।"
उन्होंने कहा, "आज मुझे रोहित के बारे में जो सबसे अच्छी बात लगी, वह यह है कि जिस तरह से उन्होंने ऑफ स्पिनर नबी को अंदर-बाहर (शॉट) खेला। उनके अनुभव ने उनकी इस स्थिति में मदद की। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर कुछ अच्छे शॉर्ट खेले। इस समय वह खेल रहे थे, वे बहुत शांत लग रहे थे।"
उन्होंने रन चुराने के लिए भारतीय सलामी बल्लेबाजों की भी सराहना की। क्योंकि वे ज्यादातर मौके पर ऐसा करते नहीं दिखाई देते। तेंदुलकर ने कहा, "सलामी जोड़ी के रूप में सिंगर डबल रन लेना वास्तव में प्रभावशाली था। आमतौर पर पावरप्ले के दौरान बाउंड्री लगाने के बारे में सोचने पर सिंगल और डबल्स से चूक जाते हैं। लेकिन आज ऐसा देखने को नहीं मिला।"
तेंदुलकर को लगा था कि शुरुआत के ओवरों में अफगानिस्तान दोनों छोर से स्पिन गेंदबाजों को लगाकर भारत के एक-दो विकेट जल्द गिरा देगी। क्योंकि पिच पर स्पिनरों और सीमरों को मदद मिलने की उम्मीद थी।
क्रिकेट के भगवान ने कहा, "अफगानिस्तान ने शुरू से ही गलत फैसले लिए क्योंकि उन्होंने ज्यादातर मैचों में स्पिनरों के साथ शुरुआत की थी। पिच पर घास होने के कारण आप आमतौर पर स्पिनर्स से शुरुआत कर सकते हो। वहीं, मैं कह सकता हूं कि इस स्थिति में आपके तेज गेंदबाज को भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था। "
Related Cricket News on My t20
-
அஸ்வினின் தரம் என்ன என்பதை அனைவரும் அறிந்திருப்பர் - ரோஹித் சர்மா புகழாரம்!
ஆப்கானிஸ்தானுக்கு எதிரான ஆட்டத்தில் சுழற்பந்துவீச்சாளர் ரவிச்சந்திரன் அஸ்வினின் பந்துவீச்சின் தரத்தை அனைவரும் பார்த்தார்கள் என ரோஹித் சர்மா புகழாரம் சூட்டினார். ...
-
T20 World Cup 2021: Tendulkar Impressed With Indian Batting In Win Over Afghanistan
Mumbai, Nov 4 - India's superb batting display in the 66-run win against Afghanistan in the ICC Men's T20 World Cup came in for praise from former India captain Sachin Tendulkar with the cric ...
-
टी20 विश्व कप 2021: भारत को अफगानिस्तान को हराने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना…
दुबई, 4 नवंबर - अफगानिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत ने भारत की आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं। हालांकि, यह न केवल उनके मैचों के ...
-
டி20 உலகக்கோப்பை: ராகுல், ரோஹித்தின் ஆட்டம் தன்னை வியக்கவைத்தது - சச்சின் டெண்டுல்கர்
இந்திய அணியின் தொடக்க வீரர்களான ரோஹித் சர்மா - கேஎல் ராகுலின் ஆட்டம் தன்னை வியக்கவைத்ததாக முன்னாள் வீரர் சச்சின் டெண்டுல்கர் தெரிவித்துள்ளார். ...
-
T20 World Cup: Match Against New Zealand A Quarter-Final, Says Afghanistan's Rashid Khan
Abu Dhabi, Nov 4 - Afghanistan's big defeat to India in the ICC Men's T20 World Cup has made their upcoming clash with New Zealand a virtual quarter-final, says star spinner, Rashid Khan. Kha ...
-
டி20 உலகக்கோப்பை: பயமறியா கிரிக்கெட் இது தான் - ரோஹித் சர்மா!
நாம் பயமில்லாமல் விளையாடும் போது தான் வெற்றி நமக்கு கிடைக்கும் என்று இந்திய வீரர் ரோஹித் சர்மா தெரிவித்துள்ளார். ...
-
அஸ்வின் வருகை பாசிட்டிவான ஒன்று - விராட் கோலி!
ரவிச்சந்திரன் அஸ்வினின் கம்பேக் எங்களுக்கு பாசிட்டிவான எண்ணத்தை வழங்கியது என இந்திய அணி கேப்டன் விராட் கோலி தெரிவித்துள்ளார். ...
-
राहुल द्रविड़ ने कोच बनते ही शुरू किया काम, कोहली के बाद इन 2 खिलाड़ियों को बनाना चाहते…
4 नवंबर को बीसीसीआई ने इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी की टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री की जगह राहुल द्रविड़ टीम की कोचिंग का बागडोर संभालेंगे। द्रविड़ का कार्यकाल न्यूजीलैंड के ...
-
क्या भारत-अफगानिस्तान मुकाबला था फिक्स? वसीम अकरम और वकार यूनुस ने दिया बयान
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 33वें मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ जहां भारतीय टीम ने 66 रनों से बाजी मारी। हालांकि इस मैच के दौरान कई लोगों इस बात को ये हवा ...
-
Rohit Sharma Hails 'Fearless' India After Victory Against Afghanistan In T20 World Cup
Rohit Sharma on Wednesday said India's "fearless" approach led to their first win at the Twenty20 World Cup after his blistering half-century helped thrash Afghanistan by 66 runs. Sharma smashed 7 ...
-
T20 World Cup: The Return of Ashwin Was A Real Positive, Says Virat Kohli
Abu Dhabi, Nov 4 - Indian skipper Virat Kohli on Wednesday showered praise on Ravichandran Ashwin, saying the return of the experienced spinner "was a big positive in the win". The men-in-blue regist ...
-
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 - विराट कोहली ने की रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफ
अबू धाबी, 4 नवंबर - भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को रविचंद्रन अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि अनुभवी स्पिनर की वापसी 'जीत में एक बड़ी सकारात्मक' है। मेन-इन-ब्लू ने यहां शेख जायद क्रिकेट ...
-
T20 WC: 'जब भारतीय टीम खराब हालत में थी तब विराट कोहली ने कुछ नहीं किया'
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हाथों मिली लगातार 2 हार के बाद विराट कोहली लगातार सवालों के घेरे में है। कई खिलाड़ियों ने उनके टीम सेलेक्शन से लेकर कप्तानी करने के ...
-
राहुल द्रविड़ बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, इस सीरीज से संभालेंगे कार्यभार
भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को जानकारी दी। द्रविड़ 17 नवंबर से न्यूजीलैंड ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08