New
अबु धाबी टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 49 साल बाद हुआ ऐतिहासिक कारनामा
7 दिसंबर। गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें दिन शुक्रवार को पाकिस्तान को 123 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। वर्ल्ड नंबर-4 न्यूजीलैंड की घर के बाहर पाकिस्तान के खिलाफ 49 साल बाद यह पहली टेस्ट सीरीज जीत है।
स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट चार रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट पारी और 16 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर ला दिया था।
न्यूजीलैंड ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में अपनी दूसरी पारी में पांचवें दिन चार विकेट पर 272 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसने सात विकेट पर 353 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 280 रनों का लक्ष्य रखा।
कीवी टीम ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 348 रन का स्कोर खड़ा किया था।
कीवी टीम के लिए उसकी दूसरी पारी में कप्तान केन विलियम्सन ने 139, हेनरी निकोलस ने 126, कोलिन डी ग्रैंडहोम ने 26 और रॉस टेलर ने 22 रन बनाए।
पाकिस्तान की ओर से यासिर शाह ने चार, शाहीन आफरीदी ने दो और हसन अली ने एक विकेट लिए।
न्यूजीलैंड से मिले 280 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड नंबर-7 पाकिस्तान शुरू से ही इस लक्ष्य के आगे लड़खड़ाने लगी और वह 156 रन पर ढेर हो गई।
इस हार के बाद पाकिस्तान अपने अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को विजयी विदाई नहीं दे सका। हफीज ने मैच शुरू होने के दौरान ही कहा था कि वह इस मैच के बाद टेस्ट से संन्यास ले लेंगे। स्कोरकार्ड
टीम के लिए बाबर आजम ने सर्वाधिक 51, कप्तान सरफराज अहमद ने 28, इमाम उल हक ने 22 और बिलाल आसिफ ने 12 रन बनाए। इनके अलावा पाकिस्तान का और कोई बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाया। स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड की ओर से दूसरी पारी में टिम साउदी, एजाज पटेल और विलियम सोमरविले ने तीन-तीन जबकि कोलिन डी ग्रैंडहोम ने एक विकेट झटके।
Related Cricket News on New
-
तीसरा टेस्ट (चौथा दिन) - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैण्ड (हाइलाइट्स)
अबु धाबी, 6 दिसम्बर - कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 139) और हेनरी निकोलस (नाबाद 90) के बीच पांचवे विकेट के लिए हुई 212 रन की अविजित साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ ...
-
तीसरा टेस्ट, चौथा दिन: पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैण्ड (रिपोर्ट)
अबु धाबी, 6 दिसम्बर - कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 139) और हेनरी निकोलस (नाबाद 90) के बीच पांचवे विकेट के लिए हुई 212 रन की अविजित साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ ...
-
PAK vs NZ: पाकिस्तान को 348 रनों पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड की खराह शुरुआत,अभी इतने रन पीछे
अबु धाबी , 5 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुधवार को पाकिस्तान को उसकी पहली... ...
-
तीसरा टेस्ट, दूसरा दिन : पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैण्ड (रिपोर्ट)
अबु धाबी, 4 दिसम्बर - अजहर अली (नाबाद 62) की धर्यपूर्ण पारी के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जाएद स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को तीन ...
-
तीसरा टेस्ट, पहला दिन: पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैण्ड (रिपोर्ट)
अबु धाबी, 3 दिसम्बर - न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शेख जाएद स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहले दिन सोमवार को अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 229 ...
-
तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम में कोई बदलाव नहीं
अबु धाबी, 27 नवंबर - पाकिस्तान ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन दिसंबर से शुरू होने वाले तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के ...
-
यासिर शाह ने रचा इतिहास, महान अनिल कुंबले के खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
27 नवंबर,(CRICKETNMORE)। यासिर शाह (8/41) की शानदार गेंदबादी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की पहली पारी 90 रनों पर समेट कर उसे फॉलोआन करने को मजबूर किया। ऐसे ...
-
दूसरा टेस्ट, दूसरा दिन: पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैण्ड (रिपोर्ट)
दुबई, 25 नवंबर - हेरिस सोहेल (147) और बाबर आजम (नाबाद 127) के शतकों की मदद से पाकिस्तान ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच ...
-
अनाधिकारिक टेस्ट : न्यूजीलैंड-ए ने 303 के स्कोर पर घोषित की पारी
हेमिल्टन, 25 नवंबर - न्यूजीलैंड-ए क्रिकेट टीम ने कप्तान विल यंग (123) की शानदार शतकीय पारी के दम पर यहां जारी अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर ...
-
अनाधिकारिक टेस्ट : दूसरे दिन का खेल बारिश में धुला
हेमिल्टन, 24 नवंबर - मेजबान न्यूजीलैंड-ए और भारत-ए के बीच यहां सेडन पार्क में खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच का दूसरा दिन शनिवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के ...
-
दूसरा टेस्ट, पहला दिन: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (रिपोर्ट)
दुबई, 24 नवंबर - अजहर अली (81) और हेरिस सोहेल (नाबाद 81) के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को ...
-
न्यूजीलैंड-ए ने पहले दिन बनाए पांच विकेट पर 221 रन
हेमिल्टन, 23 नवंबर - कप्तान विल यौंग (नाबाद 117) के शानदार शतक की मदद से न्यूजीलैंड-ए ने यहां सेडन पार्क में भारत-ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच के पहले ...
-
देखें पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को कैसे 4 रन से हराया (हाइलाइट्स)
अबु धाबी, 20 नवंबर (CRICKETNMORE) - न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने यहां खेले गए टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को पाकिस्तान को चार रनों से हरा दिया। शेख जायद स्टेडियम में हुए इस मैच में पाकिस्तान ...
-
बीसीसीआई ने एमसीए पिच क्यूरेटर सलगांवकर को बर्खास्त किया
पुणे, 25 अक्टूबर (Cricketnmore) । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भ्रष्टाचार मामले में फंसे महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को बर्खास्त कर दिया है। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51