Nitish kumar reddy injured: Cricket News & Match Updates
Ireland और England के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए Nitish Kumar Reddy, 23 साल के अनकैप्ड ऑलराउंडर को मिली जगह
Suryansh Shedge Replaces Nitish Kumar Reddy In India's T20I Squad: भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) चोटिल होने के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI ने NKR की रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है और 23 साल के हरफनमौला खिलाड़ी सुर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) को स्क्वाड में शामिल कर लिया है।
BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "नितीश को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद बाईं जांघ (Left Quadriceps) में दर्द महसूस हुआ। MRI स्कैन में उनकी मांसपेशी में सूजन और फाइबर डैमेज पाया गया, जिसके बाद BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें रिहैबिलिटेशन की सलाह दी। इसी वजह से वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे।" Read More...